ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री साय को दीपावली की बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की

 

जशपुरनगर । दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और आम नागरिक मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

मुख्यमंत्री साय ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश और उत्साह का पर्व है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और स्थानीय कारीगरों व कुम्हारों को प्रोत्साहित करें।

 

उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना से ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। पूरे दिन मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली की रौनक बनी रही और शुभकामनाओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो तथा प्रत्येक आवेदक को समयबद्ध समाधान प्राप्त हो।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button