ब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचार
Trending

गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू ट्रेन हादसे में घायल मिला मासूम, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक लगभग 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गतौरा स्टेशन के पास यह बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को रेलवे चिकित्सालय कोरबा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे के सिर पर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद से बच्चे के माता-पिता या परिजनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चा सदमे में है और अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं है।

रेलवे चिकित्सालय प्रबंधन एवं जीआरपी गतौरा ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्चे के बारे में जानकारी हो या वह किसी लापता बच्चे से मेल खाता हो, तो तत्काल रेलवे चिकित्सालय या जीआरपी थाना गतौरा से संपर्क करें। प्रशासन बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटा हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button