राज्य समाचार

विकास महतो ने ली है बूथ पर यूथ को मजबूत करने की जिम्मेदारी, तेज हुई कोरबा में सरोज दीदी का विजय ध्वज फहराने की तैयारी

Spread the love

कोरबा। इसमें कोई दोमत नहीं कि आज के युवा भारत में नौजवान नेतृत्व अहम है। फिर भला राजनीति में यूथ फैक्टर को नजरंदाज कैसे किया जा सकता है। यही जरूरत समझते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा लीडर विकास महतो को संगठन हर बूथ में यूथ को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। युवाओं में खास जगह रखने वाले श्री महतो की अगुआई में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय का विजय ध्वज कोरबा में लहराने की मुहिम तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं कोरबा लोकसभा के सह समन्वयक वरिष्ठ भाजपा नेता विकास महतो कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय की जीत सुनिश्चित करने सबसे अहम कड़ी यानी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने जुटे हैं। श्री महतो विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं सहित हर वर्ग के लोगों की बैठक ले रहे हैं। सुश्री पांडेय की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री महतो ने मोती सागर पारा शक्ति केंद्र वार्ड 7 व सीतामणी शक्ति केंद्र वार्ड 10 में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान हर वर्ग के लोग शामिल हुए। इस बैठक में प्रमुख रूप से कोरबा विधानसभा के संयोजक डॉ. आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रंजू यादव, मोती सागर पारा शक्ति केंद्र की प्रभारी प्रमिला सागर, संयोजक मनोज साहू, सहसंयोजक बजरंग यादव, विनोद यादव, सभी बूथ के अध्यक्ष, सचिव, पूर्व पार्षद बंशी महिलांगे, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, कैलाश चौहान, रवि शर्मा, सीतामणी शक्ति केंद्र वार्ड 10 की पार्षद उर्वशी राठौर, सुजीत राठौर, राजेंद्र महंत, केडी वैष्णव, आत्मा राम गंधर्व, पुष्पराज सिंह, जय नारायण राठौर, वार्ड प्रभारी राकेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सहसंयोजक गोविंदा, बूथ के अध्यक्ष, सचिव और वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


विकास के साथ विकास की राह में अग्रसर होने युवा एकजुट

विकास महतो ने बूथ को मजबूत करने यूथ को जिम्मेदारी दी है। सभी युवा विकास के साथ विकास की राह में चलने एकजुट हो गए हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार अलग-अलग शक्ति केंद्रो की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बूथ स्तर पर अपनी भूमिका सुनिश्चित करने बारीक बिंदुओ को विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा करते हुए कड़ी मेहनत कर लक्ष्य को हासिल करने प्रेरित किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button