राज्य एव शहर

गिरिधारी नायक को नक्सल ऑपरेशन और एसआईबी की कमान, विनय कुमार सिंह होंगे इओ डब्लयू और एसीबी में डीजी, आदेश जारी

रायपुर।गिरिधारी नायक को नक्सल ऑपरेशन और एसआईबी का कमान सौंपा गया है। साथ ही विनय कुमार सिंह को ईओडब्ल्यू और एसीबी में डीजी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी किये आदेश के अनुसार जेल डीजी गिरधारी नायक को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन एसआईबी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वही विशेष महानिदेशक विनय कुमार सिंह पुलिस को तत्काल प्रभाव से महानिदेशक ईओडब्ल्यू एवं एसीबी के पद पर पदस्थ किया गया ।
गिरधारी नायक कोऑपरेशन और एसआईबी का कार्यभार ग्रहण करने पर नक्सल ऑपरेशन के विशेष महानिदेशक डीएम अवस्थी को कार्यभार से मुक्त किया गया है। साथ ही विनय कुमार सिंह द्वारा महानिदेशक में एसीबी का कार्यभार ग्रहण करने पर डीएम अवस्थी को महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया गया है।
साथ ही आदेश में लिखा गया है कि भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम 2007 के नियम 11 के तहत महानिदेशक के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के विशेष वेतनमान वेतन मैट्रिक्स के समकक्ष घोषित किया जाता है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button