राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कोरबा : 25 फीट की ऊंचाई से बाइक समेत गिरा युवक:पुल से गिरकर मौके पर हुई मौत, सड़क निर्माण में लगी कंपनी में करता था काम

Spread the love

कोरबा जिले के ग्राम रजकम्मा स्थित पुल से बाइक समेत गिरकर युवक की मौत हो गई। मंगलवार को 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर युवक मनीष कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक सड़क निर्माण में लगी डीबीएल कंपनी में काम करता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मनीष कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वो कोरबा में डीबीएल कंपनी में काम करता था और कंपनी द्वारा आवंटित किए गए किराए के मकान में रहता था। मंगलवार को वो अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान वो पुल पर 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि युवक की बाइक शव के पास ही पड़ी हुई मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है।

 

थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि बाइक सवार युवक पुल से कैसे और किन परिस्थितियों में गिरा, इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button