राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
बीजेपी कार्यकर्ता ने मानसिक विक्षिप्त पर पेशाब की:आरोपी सीधी विधायक का पूर्व प्रतिनिधि

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बीजेपी कार्यकर्ता ने शराब के नशे में एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 9 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो कुबरी बाजार का है। आरोपी प्रवेश शुक्ला कुबरी का ही रहने वाला है। वह सीधी जिले से बीजेपी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है।

सीधी एसपी रवींद्र वर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया गया है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now



Live Cricket Info