राज्य समाचार

पंडरिया विधायक भावना तीज मिलन समारोह में शामिल हुईँ

सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी

Spread the love

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बुधवार को सामुदायिक भवन, पंडरिया में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र की 1500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को सम्मानित कर तीज पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी, वहीं उनके साथबड़े ही उत्साहव व विभिन्न गतिविधयों के साथ उत्सव को मनाया।

कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले समूह को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान को 5,100 रुपए, तृतीय स्थान को 2,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 5,100 रुपए, द्वितीय स्थान को 2,100 रुपए, तृतीय स्थान को 1,100 रुपए  एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में तीज क्विन की विजेता एवं उपविजेता को भी ट्रॉफी से भावना बोहरा ने सम्मानित कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है। तीजा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति,परंपरा एवं नारी शक्ति के प्रतीक पर्व के रूप में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में मान्यता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि  तीज-त्यौहारों की परंपरा काफी समृद्ध है। यहां की महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेत-खलिहानों में काम करके देश और प्रदेश की समृद्धि में योगदान दे रही हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ की महिलाओं में तेजी से शिक्षा और साक्षरता का प्रसार हुआ है। तीज का व्रत संकल्प शक्ति और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक पर्व है। यह पर्व उन सभी माताओं-बहनों की शक्ति को भी दर्शाता है कि वे एक पत्नी के रूप में अपने पति की दीर्घायु की लिए इतनी कठिन निर्जला व्रत रखतीं हैं। यह एक प्रकार से महिलाओं की सहनशीलता, समर्पण और हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के साथ ही धार्मिक आस्था को भी यथार्थ करती है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि आप सभी नारी शक्तियों के सामाजिक,धार्मिक और एक पत्नी,बेटी व माँ के रूप में आपकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का हमारा प्रयास है। आज केंद्र व छत्तीसगढ़ की सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनकी शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अतुलनीय कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में श्रीमती रेखा पांडेय, श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, श्रीमती ज्योति चंद्राकर, श्रीमती मधु तिवारी, श्रीमती पिंकी पाहुजा, श्रीमतीविजयलक्ष्मी, श्रीमती सुषमा, श्रीमती सविता, श्रीमती नीतू, श्रीमती भारती, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती लता बैस, श्रीमती राजकुमारी  सहित सभी मंडलों की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, कबीरधाम जिला एवं पंडरिया मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button