राजनीतीराज्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणपुर जिले को देंगे 128 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

Spread the love

मुख्यमंत्री नव सर्वेक्षित गांव के 500 किसानों को मसाहती खसरा का करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विभिन्न कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुर वासियों को 127 करोड़ 83 लाख रूपए के 101 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले को विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित अबूझमाड़ सर्वे, मसाहती सर्वे खसरा वितरण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम एवं लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 72 करोड़ 8 लाख 25 हजार रूपए के 46 कार्यों को लोकार्पण करेंगे, वहीं 55 करोड़ 75 लाख रूपए के 55 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल द्वारा कार्यक्रम में नव सर्वेक्षित गांव के 500 किसानों को मसाहती खसरा का वितरण, 251 जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह योजनांर्तगत विवाह, समाज कल्याण विभाग के 36 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, ट्रायसिकल, बैटरी चलित ट्रायसिकल, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनातर्गत राशि प्रदाय, रेशम विभाग के हितग्राहियों को 100 नग टसर बुनियादी रीलिंग मशीन, महिला रेशम कृमिपालन समूह को चेक वितरण, कृषि विभाग के हितग्राहियों को उड़द बीज, स्पेयर पंप, स्प्रिंकलर, श्रम विभाग के हितग्राहियों को भागिनी प्रसूति सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांगजन सहायता योजना एवं 26 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button