राज्य समाचार

कटघोरा निवासी युवक की जानलेवा हमले में मौत, मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला घटनास्थल के लिए रवाना

Spread the love

कोरबा – जिले के कटघोरा निवासी अक्षय गर्ग की जटगा–पसान मार्ग पर हुए जानलेवा हमले में मौत हो गई। तीन अज्ञात लोगों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को कटघोरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संजीव शुक्ला स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

आईजी के दौरे से यह स्पष्ट है कि पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए जा सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आईजी के मौके पर पहुंचने के बाद मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button