राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! अब परीक्षा के इन नियमों में होगा बड़ा बदलाव, उच्च शिक्षा विभाग ने अध्यादेश बदलने दिए आदेश

Spread the love

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के छह राजकीय विश्वविद्यालयों में अब दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पूरक की पात्रता मिल सके, इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नवा रायपुर में कुलपति व कुलसचिवों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को पूरक पात्रता को लेकर चर्चा की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को इस वर्ष पूरक की पात्रता देने पर सहमति बनी है। लेकिन शासन की तरफ से जब आदेश आ जाए, तभी पुख्ता माना जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों एनएसयूआई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं में दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को पूरक की पात्रता देने की मांग मुख्यमंत्री और कुलपति से की थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस के नेताओं ने कोराेना के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात भी की थी। एनएसयूआइ और कांग्रेस नेताओं की तरफ से की जा रही मांग पूरी होना लगभग तय माना जा रहा है। दो विषयों में पूरक की पात्रता का नियम बनने से छत्‍तीसगढ़ में लगभग 80 हजार छात्रों को फायदा होने का अनुमान है। जानकारों का कहना है कि दो विषयों में पूरक का नया प्रावधान सिर्फ इसी वर्ष के लिए होगा, क्योंकि कोरोना काल के कारण तीन वर्ष बाद इस वर्ष छात्रों ने आफलाइन परीक्षा दी है। इसका असर रिजल्ट में दिखा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button