राष्ट्रीय खबरें

अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, 5 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

अमरोहा

जिले में एक दर्दनाक घटना हुई. जहां घर में सो रहे परिवार के सात लोगों में से पांच की दम घुटने से मौत हो गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम और बेहोशी की हालत में मिले अन्य सदस्यों को अस्पताल भेजा. यह हादसा सैद नगली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भूड़ गांव का है.बताया जा रहा है कि परिवार सोमवार रात घर में अंगीठी जलाकर सो रहा था. मंगलवार सुबह से पता चला कि परिवार के पांच सदस्य मृत अवस्था में पड़े थे, जबकी कुछ बेहोशी की हालत में थे. तुरंत ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. मामला यूपी के अमरोहा जिले का है.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम और बेहोशी की हालत में मिले अन्य सदस्यों को अस्पताल भेजा. यह हादसा सैद नगली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भूड़ गांव का है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से शाम तक जब पड़ोस के लोगों को घर में हलचल नहीं दिखाई दी तो लोगों को अनहोनी का शक हुआ.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अंगीठी जलाकर सो रहे परिवार के 5 सदस्यों का घुटा दम

पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो घर में धुआं भरा हुआ था और बिस्तर पर परिवार के लोग पड़े थे. आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया. बेहोशी की हालत में तेरह वर्षीय महक, दस वर्षीय माहिर, सौलह वर्षीय जैद तथा उन्नीस वर्षीय सोनम एवं कशिश तथा रईसुद्दीन की पत्नी हुसन जहां को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ध्रुवेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए महक तथा रियासत को तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button