राष्ट्रीय खबरें

BREAKING : शराब घोटाला में सांसद गिरफ्तार: कल कोर्ट में पेश कर सकती है ईडी

Spread the love

नई दिल्‍ली – केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने आज सुबह सिंह के सरकारी आवास पर दबिश दी थी। करीब 10 घंटें की जांच और पूछताछ के बाद ईडी ने सांसद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दिल्‍ली शराब घोटाला में गिरफ्तार होने वाले सिंह आप के तीसरे बड़े नेता है। इससे पहले ईडी सुरेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर चुकी है।

इधर, सांसद सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आप कार्यकर्ता उनके बघर के बाहर एकत्र होने लगे हैं। इसे देखते हुए घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि ईडी सिंह को घर के पीछे के रास्‍ते से लेकर निकलने की तैयारी में है। सिंह को दिल्ली में ईडी के हेडक्वार्टर में ले जाया जाएगा। सिंह रातभर ईडी की लॉक अप में रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताते चले कि ईडी ने इस मामले में कोर्ट में जो चालान पेश किया था उसमें सांसद सिंह का नाम पहले से दर्ज है। मामले के मुख्‍य आरोपी और अब सरकारी गवाह बन चुके दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह का नाम लिया था। आरोड़ा के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। अरोड़ा ने पूछताछ में ईडी को बताया है कि वह सबसे पहले एक कार्यक्रम में सिंह से मिला था। इसके बाद मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button