राज्य समाचार

विष्णुदेव की सरकार में बांकीमोंगरा नपा में न सेटअप की न ही फंड की होगी कमी: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

0 बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के नव मनोनित सदस्य गण का पदभार ग्रहण फोटो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा,09 जुलाई। बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।

इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भागवत विश्वकर्मा समेत अन्य अधिक संख्या में उपस्थित रहे।संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैल राठौर, उपाध्यक्ष कमला बरेठ, सदस्य प्रभावती चौहान, सतीश झा, लखपत शर्मा, अश्विनी मिश्रा, संतोष राठौर, मेलू पटेल, ज्योतिदास महंत ने मंत्री लखन लाल देवांगन का महामाला से स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा की आज बांकीमोंगरा नगर पालिका में विकास का नया सूर्योदय आज होने जा रहा है। बांकीमोंगरा की जनता बहुत भाग्यशाली है की उनको पहला अध्यक्ष शैल राठौर नारी शक्ति के रुप में नेतृत्तकर्ता मिला है। बांकीमोंगरा की जनता लंबे समय से विकास नहीं होने का मलाल झेल रही थी। निगम में भाजपा शासन के बाद से बांकीमोंगरा की जनता ने विकास होता नहीं देखा। अब बांकीमोंगरा की जनता को विकास के लिए सोचना नहीं पड़ेगा।अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केंद्र और राज्य दोनों से नगर पालिका के विकास कार्यों के लिए राशि मिलेगी। विष्णुदेव सरकार में निकाय को न तो सेटअप की न ही फंड की कमी नहीं होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button