राज्य समाचार

जो सत्ता में होगा, वह संगठन में नहीं होगा- मरकाम

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि जो सत्ता में होगा, वह संगठन में नहीं होगा।प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का नाम एक साथ घोषित करेंगे।
गुरुवार रात को दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से कहा कि बस्तर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक महीने पहले ही अपने प्रभारी नियुक्त कर लिए हैं। बस्तर के स्थानीय नेता ही उपचुनाव की रणनीति बनाएंगे। मोहन मरकाम ने कहा कांग्रेस में संगठन का चुनाव तरीका बदला है। पीसीसी चीफ ने कहा दिल्ली में पिछले दो दिन से लगातार बैठकें चल रही है। दो दौर की बैठक भी हो गई है। हम प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का नाम एक साथ घोषित करेंगे। जो सत्ता में होगा, वह संगठन में नहीं होगा। हमारी कोशिश है कि एक साथ दोनों सूची जारी करें।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button