राज्य समाचार

बकरी चराने गई महिला प्रेशर बम की चपेट में आने से घायल

बीजापुर, 26 मार्च। आज दोपहर जिले के भोपालपटनम इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम की चपेट में बकरी चराने के दौरान एक महिला आ गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई है। उसको पुलिस के जवानों ने भोपालपटनम अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर को भोपालपटनम से लगे मेटलाचेरु में करटम जोगक्का पति मुतैया (45) निवासी मेटलाचेरु बकरियों को चराने व लकड़ी लेने पगडंडी के रास्ते से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान वहां नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गए प्रेशर आईईडी की जद में आने से जोगक्का बुरी तरह से घायल हो गई। विस्फोट से महिला के दाहिने पैर में गंभीर चोट पहुंची है। साथ ही दाहिने हाथ व चेहरे में भी चोट आई है। घायल महिला जोगक्का को पुलिस जवानों ने भोपालपटनम अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button