राज्य एव शहर

BREAKING : नदी में नहाने गए तीन बच्चों, एक की मौत

खैरागढ़ –  जिले के जालबांधा चौकी के गांव बफरा से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में नहाने गए तीन बच्चों में से एक बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गांव के ही नदी में 7 वर्षीय निधी मंडावी अपने भाई-बहन के साथ नहाने गई, जहां तेज धार में आने से तीनों बच्चे डूबने लगे.

 

बच्चों की चीख पुकार सुनकर नदी में नहा रहे भूपेंद्र सेन ने बहादुरी का परिचय देते हुए दो बच्चों को आसानी से निकाल लिया, लेकिन जब तक निधि को निकाल पाते तब तक निधि की मौत हो चुकी थी. भूपेंद्र सेन उस वक्त नदी में नहीं रहते तो शायद दो और बच्चे हाथ से निकल सकता था.

 

बताया जा रहा कि दो बच्चे जो नदी में डूब रहे थे उसको सौ मीटर की दूरी से निकाला गया. वहीं निधि को ढूंढने पर भी नहीं मिली. बाद में गौठान के नीचे बेंदरा घाट पर निधि का शव मिला. इधर गांव में दो बच्चों को पानी में डूबने से बचाने वाले भूपेंद्र सेन की खूब तारीफ भी हो रही है, लेकिन भूपेंद्र ने बताया कि वे एक बच्चे को नहीं बचा पाए, जिसका काफी अफसोस है. इधर बच्ची की मौत से परिवार वालों सहित गांव में मातम छाया हुआ है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button