राष्ट्रीय खबरें

महाकुंभ : संगम का हेलिकॉप्टर से दर्शन अब सिर्फ 1296 रुपये में

Spread the love

उत्तरप्रदेश (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रयागराज में महाकुंभ के महापर्व का शुभारंभ हो गया है. आज महाकुंभ का पहला स्नान है और आज तिथि भी अत्यंत पावन और बेहद खास है। यह कुंभ मेला 26 फरवरी तक यानी करीब 45 दिनों तक चलने वाला है। महाकुंभ का मजा आप आसमान से भी ले सकते हैं यानी आप हेलिकॉप्टर के जरिए भी महाकुंभ का नजारा देखा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए इसकी कीमत में भी कमी की है।

महाकुंभ में हेलिकॉप्टर से यात्रा का शुल्क अब आधे से भी ज्यादा घटाकर 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है. पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बयान में कहा कि 7-8 मिनट की हेलिकॉप्टर यात्रा 13 जनवरी से शुरू हो गई है । हेलिकॉप्टर की सवारी का किराया अब 1,296 रुपये प्रति व्यक्ति होगा, जो पहले 3,000 रुपये था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

यह सवारी पर्यटकों को प्रयागराज शहर के ऊपर से भव्य महाकुंभ क्षेत्र का हवाई दृश्य दिखाएगी। इस राइड को www.upstdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है और इसकी सुविधा भारत सरकार के उपक्रम पवन हंस द्वारा दी जाएगी। आधिकारिक बयान में ये भी कहा गया है कि मौसम के आधार पर सवारी “निरंतर” संचालित होगी. यूपी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने मेला स्थल पर जल एवं साहसिक खेलों की भी तैयारी की है।

 

 

इसके साथ ही 24 से 26 जनवरी तक वॉटर लेजर शो और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ ड्रोन शो भी होगा। देशभर के प्रसिद्ध कलाकार 40 दिवसीय मेले के दौरान प्रदर्शन करेंगे, जिसमें यूपी दिवस भी शामिल होगा. गायक शंकर महादेवन 16 जनवरी को यहां गंगा पंडाल में प्रस्तुति देने वाले हैं और समापन प्रस्तुति 24 फरवरी को मोहित चौहान द्वारा दी जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button