राजनीतीराज्य समाचार

सीएम भूपेश बघेल ने की CG में ‘भूलन द मेज’ टैक्स फ्री करने की घोषणा

Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार शाम छत्तीसगढ़ी फिल्म “भूलन द मेज’ देखी। मुख्यमंत्री कांग्रेस की कार्यशाला के बाद मंत्रियों, विधायकों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने “भूलन द मेज’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

फिल्म देखकर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बहुत दिनों बाद इतनी शानदार फिल्म देखने को मिली है। यह छत्तीसगढ़ के ग्राम्य जीवन पर आधारित है। इसमें छत्तीसगढ़ के लोगों की सरलता सहजता दिखाई गई है। एक दूसरे को सहयोग करने की जो भावना फिल्म में दिखाई गई है वो छत्तीसगढ़ के लोगों की मूल भावना है। फिल्म का निर्देशन बहुत अच्छा है। फिल्मांकन भी बहुत अच्छा है। मैं सभी कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा करता हूं और इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा से और लेखक संजीव बख्शी से भी मिले। उन्होंने कहा कि भूलन कांदा के माध्यम से छत्तीसगढ़िया लोगों के मूल स्वभाव का सिनेमा में जिस तरह दिखाया गया है, वो काबिलेतारीफ है। छत्तीसगढ़ की सुंदर संस्कृति का जो फिल्मांकन हुआ है वो बहुत अच्छा हुआ है। लोक गीतों को जो जगह दी गई है औऱ छत्तीसगढ़ के गांवों को जिस तरह सिनेमा में उकेरा गया है उससे पता चलता है कि हमारे गांव कितने सुंदर हैं। उनमें एक-दूसरे के प्रति सहयोग की कितनी भावना है। किस तरह से सामूहिक रूप से गांव में निर्णय होता है और लोग एक दूसरे के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिल्म के कलाकारों से भी बात की। उन्होंने कहा, आप सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को फिल्म के माध्यम से दिखाया है उससे हमारे प्रदेश की सुंदर संस्कृति को दुनिया भर में पहचान मिल रही है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए यह काफी शुभ क्षण है। इस तरह का प्रयास भविष्य में और हो तथा छत्तीसगढ़ का सिनेमा अपनी विशिष्ट पहचान बनाए, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म नीति भी तैयार की है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा तेजी से बड़ा स्वरूप लेगा और सिनेमा के माध्यम से कला को नई ऊंचाई मिलेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button