राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

दो बहनों को एक ही युवक से हुआ प्यार, जब बड़ी बहन को पता चला तो छोटी बहन को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Spread the love

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले में दो बहनों को एक ही युवक से प्यार हो गया. जब इसका पता बड़ी बहन को पता चला तो उसने छोटी बहन को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया. दो अंधे कत्ल के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है. हत्या के एक मामले में बड़ी बहन ही छोटी बहन की हत्यारीन निकली. प्रेमी से बात करने पर गुस्साई बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी.

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुशयारी में एक बड़ी बहन ने प्रेम त्रिकोण के चलते अपनी सगी बहन की ही हत्या कर दी. ग्राम कुशयारी निवासी आरोपी का अपने गांव के युवक से ही प्रेम प्रसंग था. जब आरोपी लड़की को पता चला कि उसकी छोटी बहन का भी उसके प्रेमी से संबंध है तो उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपनी छोटी बहन के सिर पर वार कर हत्या कर दी. पुलिस को मृतिका की बहन पर संदेह होने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं दूसरे मामले में छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैहर के नजदीक एक 14 साल के नाबालिक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने इस अंधे कत्ल की भी गुत्थी सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी मृतक का दोस्त था आपसी विवाद में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी.

खैरागढ़ जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि दोनो अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने हुए दोनो मामलो के आरोपियों को आई पी सी की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

123
123
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button