राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

प्रसव के दौरान अस्पताल में हुई थी महिला की मौत, एक महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, भड़के परिजन

Spread the love

कांकेर। शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. परिजनों का आरोप है अब तक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया गया है और अस्पताल को फिर से खोल दिया गया है. रविवार को करीब 11 बजे अचानक परिजन अस्पताल पहुंच गए. जहां सड़क जाम करने की कौशिश करने लगे. इस दौरान पुलिस की समझाइश के बाद सड़क से हट कर अस्पताल में जाकर हंगमा करने लगे.

मृतिका के भाई शेख असलम ने कहा कि घटना हुए महीना भर हो गया है लेकिन इसपर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. कई बार थाना मामला दर्ज कराने गया लेकिन पुलिस कह रही है किस हिसाब से मामला दर्ज करेंगे. डॉक्टर के खिलाफ केस फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद होगी, अस्पताल में सील लगा हुआ था जब परिजनों ने देखा तो अस्पताल खुला हुआ है. भाई ने बताया कि हमारे घर कुछ लोग आते हैं और कहते हैं कुछ पैसे वगैरा लेकर सेटलमेंट कर लो. उसने कहा कि जब हॉस्पिटल में मैं अपनी बहन को डिलीवरी के लिए लाया था उस समय एकदम नॉर्मल थी बहुत सोचते थी उसका ब्लड वगैरह सब रिपोर्ट भी ठीक था. जांच रिपोर्ट में कुछ बता भी नहीं रहे हैं और इधर-उधर अफवाह फैली हुई है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. मैं चाहता हूं कि मेरी बहन के साथ इंसाफ हो.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button