राज्य समाचार

बेटे ने टंगिया मारकर कर दी पिता की हत्या, आरोपी से पूछताछ और विवेचना जारी…

04.08.22| टंगिया मारकर बेटे ने पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि प्रार्थी अपने घर में था कि करीबन 11.15 बजे उसका चचेरा भाई देवेन्द्र कुमार ने इसे अपने मोबाईल से काल करके बताया कि उसके पापा अशोक कुमार वर्मा को कोई अज्ञात व्यक्ति मार दिया हैं तब यह तत्काल उसके घर जाकर देखा तो अशोक कुमार वर्मा के चेहरे में काफी गंभीर चोट लगी थी लहुलुहान था अशोक कुमार वर्मा की सांसे चल रही थी तब यह अस्पताल पहुचाने के लिए अपनी इको वेन में अपने चाचा ईष्वर वर्मा को बैठाकर लाया और अंदर जाकर देखे तो इसके चाचा अशोक वर्मा की मृत्यु हो गयी थी। इसके चाचा अषोक कुमार वर्मा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घातक हथियार से सिर, चेहरे में गंभीर चोट पहुचाकर हत्या कर देने की रिपोर्ट पर देहाती नालसी क्रमांक 0/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मृतक के पुत्र देवेन्द्र वर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति पिछले 4-5 वर्षों से ठीक नहीं थी जिसके कारण रोज बहस की स्थिति बनती थी।

कल भी दोनो के बीच बहस हुई जिससे आवेश में आकर मृतक के पुत्र देवेंद्र ने अपने पिता अशोक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। आरोपी से पूछताछ और विवेचना जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button