राजनीतीराज्य समाचार

आज सीएम बघेल करेंगे गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 10 करोड़ 90 लाख रूपए का भुगतान

16.06.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 जून को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 1 जून से 15 जून तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.95 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 4.79 करोड़ और महिला समूहों को 3.16 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। गोधन न्याय योजना अंतर्गत अब तक हितग्राहियों को 272 करोड़ 20 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 16 जून को 10.90 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 283 करोड़ 10 लाख रूपए हो जाएगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला मुख्यालय कांकेर से बीते 5 जून को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 45वीं किस्त के रूप में 15.37 करोड़ रूपए की राशि जारी की थी। 10 दिन बाद गोधन न्याय की 46वीं किस्त की राशि के रूप में 10.90 करोड़ रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री की अपने वायदे के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के राजपुर प्रवास के दौरान भी मुख्यमंत्री ने 5 मई 2022 को गोधन न्याय योजना की राशि हितग्राहियों के खाते में ऑनलाइन जारी की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 31 मई तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 144.11 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 16 जून को गोबर विक्रेताओं को 2.95 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 147.06 करोड़ रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 128.09 करोड़ रूपए राशि की भुगतान किया जा चुका है। 16 जून को गौठान समितियों को 4.79 करोड़ तथा स्व-सहायता समूह को 3.16 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 136.04 करोड़ रूपए हो जाएगा।

गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा 15 लाख 88 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5 लाख 11 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18 हजार 925 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 69 करोड़ 56 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 12,013 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 82725 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button