करियरराज्य समाचार

नारायणपुर जिले के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, पुलिस का दावा कई नक्सली हुए घायल

Spread the love

16.10.22|छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि करीब आधे घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले हैं। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं । सर्चिंग अब भी जारी हैं। मामला जिले के एड़का थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, नारायणपुर के कुछ गांवों के जंगल में नक्सलियों का जमावाड़ा है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से DRG की टीम को बंडापाल, किसकोड़ो, देवगांव, हुचारी की ओर सर्चिंग के लिए निकली थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

यह मुठभेड़ DRG नारायणपुर और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ हुई. फायरिंग खत्म होने के बाद पुलिस पार्टी ने घटना स्थल की सर्चिंग की, सर्चिंग के दौरान जगह-जगह खून के धब्बे और थक्के दिखाई दिए, जिससे कई नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने की संभावना है.

इसके साथ ही सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से देशी बीजीएल – 10 नग, 12 बोर राउण्ड – 12 नग, कोडेक्स वायर, एयर गन राउण्ड, 1 मल्टीमीटर, 1 सोल्डिंग आयरन, 4 पोच, 1 पिट्ठू बैग, 1 रेडियो सेट, 2 केल्कुलेटर, 8 बैटरी, 1 वायर कटर, 1 पेचकस, 1 नक्सली वर्दी, 1 बेल्ट, नक्सली साहित्य और खाना बनाने का बर्तन, टार्च, गंजी, बाल्टी, डेचकी, जेरीकेन, चम्मच, दवाईयां और दैनिक उपयोग के समान बरामद हुआ है. नक्सल मुठभेड़ में पुलिस बल के जवानों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है. इलाके में लगातार नजर रखी जा रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button