राज्य समाचार

40 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

भिलाई। पावर हाऊस में बिहार के तीन युवकों से अलग अलग बैग में भरा 40 किलो गांजा (मूल्य 4 लाख रूपये) पुलिस ने जब्त किया है। सर्विस रोड पावर हाउस में बुधवार रात पुलिस को यह सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपी ग्राम चतुर बागरा, बाबू बिशुनपुर, थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार के रहने वाले हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि इस मामले में अजीत कुमार पिता कृष्णा साहू (22 वर्ष), दीपक कुमार सिंह पिता प्रदीप सिंह (20 वर्ष), बिगन अंसारी पिता भोला मियां (24 वर्ष) सभी निवासी ग्राम चतुर बागरा बाबू बिशुनपुर थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से अलग अलग पिट्ठू बैग में 16 किलो 900 ग्राम 12-12 किलो गांजा, तीन मोबाईल जब्त किया गया है। मुखबीर से प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। आरोपी युवक होंडा शो रूम पावर हाऊस सर्विस रोड से रायपुर जाने की फिराक में थे तभी इन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में इनसे कुल 7 बड़े पैकेट में बंद 40 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 4 लाख है। अजीत से 16.9 किग्रा, दीपक से 12 किग्रा और बिगन अंसारी से 12 किलोग्राम गांजा जब्त कर 20(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button