राज्य समाचार
बिलासपुर : पूर्व विधायक के बंगले के पीछे फंदे में झूलती मिली युवती की लाश
बिलासपुर । बिलासपुर में एक युवकी की फंदे पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के बोदरी इलाके में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के बंगले के पीछे एक युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली। शनिवार सुबह जैसे ही लोगों ने युवती की लाश को देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग इकट्टा हो गए और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान जुटाई जा रही है। युवती ने जिस पेड़ पर फांसी लगाई, उसके नजटीक ही उसकी टू व्हीलर भी रखी हुई है। पुलिस अब नंबर प्लेट के आधार पर युवती के बारे में खोजबीन कर रही है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now