राज्य समाचार
Swami Atmanand अंग्रेजी और हिंदी स्कूलों में कई पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ के रायपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षक, क्लर्क, भृत्य, चौकीदार व अन्य पदों के लिए प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने 20 अप्रैल तक आवेदन मंगाए है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय कूरा में व्याख्याता, सामाजिक विज्ञान 01 प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 1 पद एवं सहायक शिक्षक विज्ञान के 1 पद,अ.दे.शा.अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 1 पद, प्रियदर्शनी शास.अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय नेवरा, में व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के 1 पद ,अ.मा. एवं सहा.शि.कला के 1 पद,नगर माता बिन्नी बाई सोनकर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांय में भौतिकी के 1 पद रिक्त है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
