खेल

केवल 10 रनों पर ऑल आउट हुई ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम, 10 बल्‍लेबाज हुए शून्‍य पर आउट

Spread the love

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप के दौरान महिला टीम सिर्फ 10 रन पर आउट हो गई और सर्वाधिक स्कोर अतिरिक्त रनों का था। यह पारी सिर्फ 62 गेंद तक चली। जबकि साउथ ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथवेल्स ने केवल 15 गेंद में यह रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।
साउथ ऑस्‍ट्रेलिया की पूरी टीम एलिस स्प्रिंग्स में चल रही चैंपियनशिप के दौरान न्यू साउथवेल्स के खिलाफ 10 रन ही बना सकी। इसमें से छह रन अतिरिक्त थे। सलामी बल्लेबाज फेबी मेंसेल ने चार रन बनाए, जबकि उसके दस बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।
रोक्सेने वान वीन ने दो ओवर में एक रन देकर चार विकेट लिए। नाओमी ने दो गेंद में दो विकेट चटकाए। यह पारी सिर्फ 62 गेंद तक चली। साउथ ऑस्‍ट्रेलिया 10 रन ही बना सकी और उसकी पूरी टीम आउट हो गई। जवाब में न्यू साउथवेल्स ने केवल 15 गेंद में यह रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button