राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

19 लोगों का मांस नोचने वाला इनामी बंदर पकड़ा गया:ड्रोन से सर्चिंग की, ट्रैंक्यूलाइज करना पड़ा; रेस्क्यू टीम को 21 हजार का इनाम मिला

राजगढ़‎ में 19 लोगों पर हमला करने वाला उत्पाती बंदर आखिरकार पकड़ा गया। उस पर 21 हजार का इनाम था। बंदर 16 दिन से शहर में आतंक मचा रहा था। बुधवार देर शाम वह वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू स्क्वायड टीम के जाल में फंस गया। टीम ने इस बंदर को पकड़ने के लिए ड्रोन से सर्चिंग की। फिर ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ लिया। आज उसे देवास के जंगल में छोड़ा जाएगा।

उज्जैन की वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू स्क्वायड टीम बुधवार शाम 4 बजे राजगढ़ पहुंची। बंदर ने अपनी पुरानी लोकेशन छोड़कर नागर, मोहल्ला, मुख्य बाजार‎ में एक दिन में तीन लोगों को काट लिया था। शाम करीब 7 बजे टीम ने ट्रैंक्यूलाइजर (बेहोश करने वाली विशेष गन) से बंदर को बेहोश किया। उसे सुरक्षित जाल में रखा। होश आने पर बंदर बौखला गया और जाल को काटने की कोशिश करने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टीम को शहर में दो बंदर होने की जानकारी मिली थी, इसलिए उन्होंने एक और दिन राजगढ़ में रुकने का फैसला किया। गुरुवार सुबह दूसरे बंदर की तलाश शुरू की, लेकिन पकड़े गए बंदर की हरकतों से उन्हें विश्वास हो गया कि यही उत्पाती बंदर है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button