राज्य समाचार

इंदौरी, पांडातराई व पंडरिया में विधायक भावना ने किया ढाई करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Spread the love

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। सौन्दर्यीकरण से लेकर जनता की सुविधाओं हेतु सड़क, नाली,पुल-पुलिया निर्माण, प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने सोमवार को इंदौरी नगर पंचायत में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख 70 हजार की लागत से होने वाले कुल 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मंगलवार को उन्होंने नगर पंचायत पांडातराई में हाई मास्ट लाइट एवं शेड निर्माण हेतु 34 लाख 5 हजार तथा नगर पालिका परिषद् पंडरिया में कुल 49 लाख 37 हजार की लागत से शेड व आहता निर्माण तथा सांस्कृतिक कला मंच एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने  के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस तरह कुल 2 करोड़ 62 लाख 12 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तो जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वहीं हमारे शहरी क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए अधोसंरचना विकास व सौन्दर्यीकरण, चौक-चौराहों का निर्माण तथा सुगम आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को लगातार मिल रही है। इस सौगात के लिए मैं मुख्यमंत्री साय एवं उप मुख्यमंत्री साव का आभार व्यक्त करती हूँ।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button