राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

आगर नदी में उफान की जानकारी मिलने पर कलेक्टर पहुंचे ग्राम छटन

Spread the love

मुंगेली।कलेक्टर राहुल देव ने आज जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मुंगेली शहर के खड़खड़िया नाला सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।वहीं मुंगेली विकासखण्ड के आगर नदी में उफान की जानकारी मिलने पर ग्राम छटन पहुंचे और जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।वसर पर एसडीएम मुंगेली आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने नालियों की साफ-सफाई के साथ ही बारिश के पानी से जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होने के लिए अधिकारियों से चर्चा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर ने ग्राम छटन में आगर नदी में उफान के कारण पुल के ऊपर से पानी बहाव की स्थिति की जानकारी ली और ग्राम के सरपंच, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर चर्चा करते हुए कहा कि पुल के ऊपर जल बहाव होने की स्थिति में एहतियात के तौर पर पुल को पार न करें। नदी-नालों के किनारे छोटे बच्चों को जाने से जरूर रोकें। कलेक्टर ने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी भी ली तथा अधिक से अधिक लाभ लेने प्रेरित किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button