राज्य समाचार

फंदे से लटकी मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हत्या की आशंका

बिलासपुर में छह साल के बच्चे की लाश फंदे पर लटकती मिली है। बच्चे के माता-पिता व परिजन पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। बच्चा भी उनके साथ था। अचानक वह खेलने के लिए घर आ गया। महज 20 मिनट बाद उसकी मौसी व भाई घर पहुंचे, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते उसके गले में रस्सी फंस गया और फंदा बन गया। इधर, बेटे के माथे पर चोट के निशान देखकर पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

ग्राम गतौरी निवासी राजकुमार भारती परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार की दोपहर को अपने पड़ोस के घर शादी में शामिल होने गए थे। उनके साथ 6 साल का बेटा मानस भारती भी था। शादी घर में परिजन को छोड़कर मानस खेलने के लिए घर जाने की बात कहकर निकला। फिर अपने घर चला गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में लटक रही रस्सी से खेल रहा था। पुलिस को शक है कि रस्सी बच्चे के गले में फंस गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button