राज्य समाचार

राहुल गांधी के आगमन को लेकर पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर

रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दिनांक 3 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले राहुल गाँधी के कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था का रूट मैप तैयार किया गया है जिसमें कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी वीआईपी एवं सामान्य नागरिकों के वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है. बलोदा बाजार, महासमुंद सरायपाली-बसना, धमतरी, गरियाबंद की ओर से आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 30 होकर रिंग रोड नंबर 1 से टाटीबंध चौक होकर महोबा बाजार चौक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल प्रवेश करेंगे।

दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आने वाले वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर टाटीबंध चौक से महोबा बाजार चौक होते हुए यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल बस डिपो एवं यूनिवर्सिटी गेट के भीतर एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। रायपुर शहर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन चालक जी.ई. रोड से होते हुए आश्रम तिराहा होकर निर्धारित एनआईटी पार्किंग स्थल एवं आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शासकीय अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन साइंस कॉलेज ग्राउंड स्थित गोरे हॉस्टल पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। वीवीआइपी एवं वीआईपी मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीवीआइपी एवं वीआईपी वाहन रिंग रोड नंबर 1 से होकर रायपुरा चौक ओवरब्रिज से यू-टर्न होकर ठाकुर बार टर्निंग से गोल चौक-रोहणीपुरम हॉस्टल चौक से साइंस कॉलेज ग्राउंड में प्रवेश कर ऑडिटोरियम एवं प्रैक्टिस हॉकी ग्राउंड के सामने वाहन पार्क कर सकेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button