राजनीतीराज्य समाचार

भााजपा के भ्रष्टाचार के आरोपों का सीएम ने दिया जवाब, कहा-‘भाजपा खुद कुछ कर नहीं पाई तो ED को ले आई’

Spread the love

27.12.22| मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के साजा विधानसभा के ग्राम बोरी पहुंचे। यहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम में वो आम लोगों से मिले। इससे पहले रायपुर के हैलीपैड पर मीडिया से बात-चीत में भााजपा के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि ED के अफसर यहां लोगों के थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर टॉर्चर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा खुद कुछ कर नहीं पाई तो ED को ले आई। वो अब लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं, हम तो कहते हैं जो भ्रष्ट है उस पर कार्रवाई करो । मगर मारपीट क्यों कर रहे हो, मार- मार के हां बोलने को कह रहे हैं। जबरन हस्ताक्षर करने को कह रहे हैं, प्रताड़ित कर रहे हैं । एक उद्योगपति को इतना मारा कि वो अभी भी अस्पताल में हे। कितने लोग हैं जिनके हाथ-पैर में चोट आई । ये थर्ड डिग्री टॉचर्र कर रहे है हैं। इसका मतलब यही है कि आप जबरदस्ती से भ्रष्टाचार सिध्द करना चाह रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- जो गलत है हम तो शुरू से बोल रहे हैं कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करो, लेकिन किसी को टारगेट करके फंसाने के लिए आप मारपीट करोगे ? दहशत में लाओगे ये तो उचित नहीं है । लगातार ये कार्रवाई हो रही है। इसका मतलब है कि भाजपा सीधे नहीं लड़ पा रही तो कैसे बदनाम किया जाए इस वजह से ये हो रहा है, बस भ्रष्ट है – भ्रष्ट है कह रहे हैं, ये उसी सिद्धांत को मानते हैं कि एक झूट को 100 बार बोले तो सच महसूस होने लगता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button