राज्य समाचार
भाजपा की सांगठनिक बैठक संपन्न, स्थापना दिवस और संविधान दिवस की तैयारियों पर चर्चा
गुरदीप सिंह(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय जनता पार्टी की बाँकी मोंगरा मंडल इकाई ने कुसमुंडा के आदर्श नगर छठ घाट कार्यालय में एक सांगठनिक बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी स्थापना दिवस और संविधान दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को संविधान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ संगठित रहकर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आवाहन किया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

बैठक में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल महामंत्री अश्वनी साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य कृपा शंकर तिवारी और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Live Cricket Info
