राज्य समाचार

मृत्युंजय शर्मा को मैट्स विवि से अंग्रेजी में मिली पीएचडी की उपाधि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर । शोधार्थी मृत्युंजय शर्मा ने मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर से अंग्रेजी में पीएचडी उपाधि हासिल की है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता ब्रिटिश उपन्यासकार काज़ुओ इशिगुरो के सभी उपन्यासों में विषयगत विभिन्नता का मूल्यांकन विषय पर अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया है। मृत्युंजय शर्मा मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वसंत गवई के मार्गदर्शन से अपना शोध कार्य पूरा किया।

बाह्य परीक्षक के रूप में शासकीय महिला महाविद्यालय दुर्ग के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मौसमी भट्टाचार्या ने उनके शोध प्रबंध जांच की एवं प्रशंसा की। डॉ. मृत्युंजय शर्मा  बीके शर्मा के पुत्र है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने परिवार और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।  वर्तमान में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़, कांकेर में व्याख्याता के रूप में पदस्थ है। स्कूल के प्राचार्य गौतम सिन्हा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।


Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button