राज्य समाचार

उद्योग मंत्री के प्रस्ताव पर सुनालिया पुल के समानंतर पुल के लिए 9 करोड़ की सीएम ने दी स्वीकृति

बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर के 10-10 करोड़ की घोषणा

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगर विधायक, कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुनालिया पुल के समानंतर पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ और बालक बालिका क्रीड़ा परिसर के लिए 10-10 करोड़ की स्वीकृति दी।

बुधवार को कोरबा में हुई मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की बैठक में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु अनुरोध पत्र दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री  देवांगन ने शहर के संकरे सुनालिया पुल पर लगने वाले जाम की समस्या से निदान हेतु समानंतर पुल के निर्माण की मांग की। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने तत्काल इसकी घोषणा की। गौरतलब है की मंत्री देवांगन के विशेष पहल पर सुनालिया अंडरब्रिज हेतु 34 करोड़ की स्वीकृति दिलाई थी। इसके साथ ही पुल पर लग रहे जाम की समस्या का अब नए पुल बनने के बाद पूरी तरह से निदान मिल जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button