राज्य समाचार

कांग्रेस के विरोध के बाद द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के सभी शो रद्द

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को इस आशय का किया आदेश जारी।

Spread the love

रायपुर। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के सभी शो छत्तीसगढ़ में रद्द किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य में फिल्म के सभी प्रस्तावित शो रद्द करने का फैसला लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। आरोप है कि फिल्म के निर्माताओं कलाकारों के द्वारा मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी की जिंदगी, उनके तौर-तरीकों और आवाज को प्रस्तुत करने को लेकर इन तीनों से कोई सहमति नहीं ली।

इस फिल्म को लेकर सिनेमैटोग्राफी एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप भी लगे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button