धमतरीराष्ट्रीय खबरें
महाकुंभ में भगदड़ के बाद अमृत स्नान शुरू, हेमा मालिनी ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात अब काबू में आ गए हैं और अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू कर दिया है। सांसद हेमा मालिनी ने आज मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। इस दौरान उनके साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे और उन्होंने भी संगम में पवित्र स्नान किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू किया
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हालात काबू में आ गए हैं। पहले ये खबर सामने आई थी कि सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द कर दिया है। हालांकि अब अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू कर दिया है। अखाड़ा परिषद ने सीएम योगी से भी बात की है।
Live Cricket Info