राज्य समाचार

राजधानी में तेज बारिश से जलभराव

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की समस्या ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है।

शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या खालसा स्कूल और अनुपम गार्डन चौक क्षेत्र में देखने को मिली, जहां नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आफिस जाने वालों और स्कूल जाने वाले बच्चों को जलभराव के कारण काफी दिक्कतें हुईं। पिछले दिनों महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के जोन कमिश्नरों को साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश की हर बौछार के साथ यह समस्या बार-बार सामने आती है, लेकिन निगम सिर्फ बैठकों और चेतावनियों तक सीमित रह गया है।

अब देखने वाली बात होगी कि महापौर अपनी चेतावनी को अमल में लाती हैं या यह भी सिर्फ एक बयानबाजी बनकर रह जाएगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button