करियरराज्य समाचार

खम्हारडीह इलाके में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखो का माल पार

Spread the love

खम्हारडीह इलाके में 2 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी फेलिक्स कुजूर ने पुलिस से की, और जानकारी दी कि वे सपरिवार राउरकेला उड़ीसा गये थे घर पर कोई नही था मकान मे ताला लगा था।

इस दौरान पड़ोसी अचिन्त एक्का ने बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है. चेक करने पर बेडरूम मे कपड़ा बिखरा हुआ था. एवं लोहे का आलमारी टूटा हुआ मिला। जिसमे रखे (1) सोने का हार एक नग एवं बाली सोने का 50 ग्राम (2) सोने का सिक्का 01 ग्राम, (3) सोने का चैन 10 ग्राम (4) कान की बाली सोने का तीन जोडी 06 ग्राम (5) सोने का झुमका एक सेट 06 ग्राम (6) चांदी का पायल 8 जोडी 300 ग्राम (7) बच्चो का चांदी का पायल 06 जोडी 200 ग्राम (8) बच्चो का चांदी का चुडी 12 जोडी 100 ग्राम (9) चांदी का सिक्का पूजा वाला 15 नग 250 ग्राम (10) चांदी का सिक्का 01 नग 100 ग्राम (11) चांदी का गिलास 01 नग 150 ग्राम (12) चांदी का बिछिया 15 जोडी 50 ग्राम (13) बच्चो का कमरबंद 04 नग 100 ग्राम (14) चांदी का चैन 02 नग 200 ग्राम (15) चांदी का पेन 01 नग 10 ग्राम उपरोक्त सोने एवं चांदी का जेवर और नगदी रकम 16000/- रूपये गायब थे. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button