राज्य समाचार

विदेश यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विदेश यात्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली आरोपिया श्रद्धा राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रही थी। प्रमुख आरोपी कमर एजाज अहमद अभी भी फरार है।

श्रद्धा राजपूत ने साल 2014 में पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में “इमाम टूर एंड ट्रैवल्स” नाम से ऑफिस खोलकर सिंगापुर, बैंकॉक, हांगकांग और गोवा जैसे स्थानों की विदेश यात्रा कराने का झांसा देकर लगभग 20-25 लोगों से कुल 35.20 लाख रुपये की ठगी की थी। यह गिरोह खासतौर पर सीनियर सिटीजनों को निशाना बनाता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मामले में 2015 में सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 498/2015 के तहत धारा 420, 409, 120बी भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। प्रमुख आरोपी कमर एजाज अहमद अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर लम्बित मामलों की समीक्षा की जा रही है। उसी के तहत सिविल लाइन थाना प्रभारी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुढ़ियारी क्षेत्र से श्रद्धा राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कंपनी में एकाउंटिंग और टेली का कार्य करती थी और ग्राहकों से ली गई राशि पर उसे कमीशन मिलता था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर पुलिस खोजबीन में लगी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम: श्रीमती श्रद्धा राजपूत
पति का नाम: राजू राजपूत
उम्र: 35 वर्ष
पता: विकास नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button