राज्य समाचार

माँ ने अपने 10 माह के मासूम बच्चे के साथ कूदकर दी जान, पुलिस की जांच जारी

Spread the love

29.07.22| कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गढ़िया पहाड़ स्थित जोगी तालाब में माँ ने अपने 10 माह के मासूम बच्चे के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ठ नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह के करीब 7 बजे स्थानीय युवक ने महिला को गोद में बच्चे को लिए तालाब में कूदते देखा। इसके बाद युवक ने इस बात की सूचना फौरन पुलिस और परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिया है। महिला की शिनाख्त सेवती सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीती रात से लापता थी। फिर सुबह उसे एक युवक ने मासूम बच्चे के साथ तालाब में कूदते हुए देखा। फिलहाल पुलिस शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है कि, आखिर महिला ने इतना भयंकर कदम क्यों उठाया। क्या वो अपने परिवार वालों से परेशान थी, या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी। पुलिस की जांच जारी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button