शिक्षा

आईआईटी जेएएम में हर्षराज सोनी ने 74वां रैंक हासिल कर जिले के साथ प्रदेश का बढ़ाया मान

जशपुरनगर। आईआईटी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें जशपुर के रहने वाले हर्षराज सोनी ने आल इंडिया रैंक में 74 वां रैंक हासिल कर जिले के साथ राज्य नाम रोशन किया है। उन्होंने शिवाजी कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खास बात ये है कि उन्होंने बिना कोचिंग किए ही अच्छा रैंक हासिल किया है। इसके पहले 12 फरवरी 2023 में इसका एग्जाम दिलाया था। इसके लिए कोचिंग भी किया। लेकिन एग्जाम शुरु होने के 2 दिन पहले ही तबीयत खराब हो गई। घबराहट में पेपर बिगड़ गया। इससे कम रैंक 824 ही आया था। उसके बाद फिर से हार न मानकर फिर से तैयारी में जुट गया। जहां 11 फरवरी 2024 को एग्जाम दिलाया। इस तरह दूसरे प्रयास में उन्होंने कड़ी मेहनत कर बेहतर रैंक हासिल किया। उनकी बेहतर रैंक आने पर कॉलेज के प्राचार्य ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। हर्षराज सोनी के पिता संतोष कुमार सोनी एवं माता सोभा देवी सोनी दरबारीटोली में निवास करते हैं। आईआईटी में आल इंडिया रैंक में 74 वां रैंक हासिल करने पर माता-पिता बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि हर्षराज को बैंगलोर साइंटिस्ट एजुकेशन में प्रवेश के लिए चुना गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button