राज्य समाचार

कोरबा विधानसभा में माता और बहनों की पहली पसंद बने लखन, महिलाओं का भरपूर समर्थन

आज लखन लाल देवांगन ने बालको नगर में जन सम्पर्क किया जहां हजारों महिलाओं ने एक साथ किया भाजपा प्रवेश

कोरबा – भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का अपने पूरे विधानसभा में चुनावी दौरा चल रहा है। इसी क्रम में आज लखन लाल देवांगन अपने समर्थकों के साथ बालको नगर पहुंचे।

जहां वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर एवं वार्ड क्रमांक 41 परसा भाटा में उन्होंने सभाएं ली एवं जनता को संबोधित किया। दोनों ही जगह सभाओं के दौरान हजारों महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा की नीति रीति से प्रभावित हो भगवा गमछा धारण कर भाजपा की सदस्यता हासिल की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सभाओं के दौरान लखन लाल देवांगन ने वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाते हुए वर्तमान विधायक पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से एक ही व्यक्ति विधायक बन रहा है। लेकिन विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी विकास के कार्य नहीं हुए। इससे ज्यादा विकास के कार्य तो मैंने महापौर के पद पर रहते हुए कर दिया था।

 

जगह-जगह सड़के, नालियां, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हमने की। कांग्रेस के विधायक ने भ्रष्टाचार कर 15 साल में अरबों करोड़ों रुपए की संपत्ति एकत्रित कर ली, कई सौ एकड़ जमीन खरीद लिए। इस बार जन बल का समर्थन कर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

 

सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि लखन लाल देवांगन जब महापौर थे तब उनके द्वारा हर क्षेत्र में विकास के कार्य से कोरबा को नई पहचान मिली इस बार भाजपा ने कोरबा को एक ऐसा प्रत्याशी दिया है, जो कि भले ही आर्थिक रूप से कमजोर हो परंतु स्वभाव और अपनी कार्यशैली से ईमानदार है। इसलिए आप सभी से आग्रह है की कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button