राज्य समाचार

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर शहीदों के परिजनों तक पहुंचा प्रेषित शुभकामना संदेश और उपहार

22.10.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर शहीदों के परिजनों को प्रेषित शुभकामना संदेश और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के माध्यम से उन तक पहुंचने लगा है। आज 22 अक्टूबर धरतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र और दीपावली का उपहार भेंट करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा शहीद आरक्षक महिपाल सिंह एवं शहीद सहायक उप निरीक्षक शोभाराम साहू के घर पहुंचे।

उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली का शुभकामना पत्र और उपहार सौंपते हुए सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी शहीदों के परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुये सभी शहीद के परिजनों को व्यक्तिगत संदेश पत्र प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शहीदों के बलिदान को सदा याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री की ओर से शहीदों के परिजनों के लिए प्रेषित दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी शहीदों के परिजनों के घर पहुुंचकर दिया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button