मनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

Sushant Singh Rajpoot Death Anniversary: गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने Insta पर शेयर किया अनसीन वीडियों तो भड़के यूजर्स

सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी पुण्यतिथि है। 2020 में आज ही के दिन सुशान कि लाश उनके फ़्लैट पर पंखे से लटकती हालत में बरामद कि गई थी। सुशांत के मौत पर जमकर बवाल मचा था। फैंस सदमे थे। दावा किया गया था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया था बल्कि उसकी हत्या कि गई हैं। फैंस ने हॉलीवुड के बड़े एक्टर्स और निर्देशकों पर सुशांत को आत्महया के लिए उकसाने का आरोप लगाय था। सोशल मीडिया पर तभी से बॉलीवुड बायकॉट का ट्रेंड बढ़ा। कई लोगों से इस मामले में पूछताछ भी हुई थी। खुद सुशांत की कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर भी कानूनी शिकंजा कसने लगा था। रिया पर सुषेण को ड्रग्स देने का सनसनीखेज आरोप लगा था, हालाँकि बाद में उन्हें इस मामले में रिहा कर दिया गया, लेकिन तब तक वह नाराज लोगों के निशाने पर आ चुकी थी।

बहरहाल आज सुशांत कि तीसरी बरसी पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत कि याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक एक्टर संग एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया, सुशांत संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया और सुशांत एक बड़े से पत्थर पर बैठे हुए हैं। इस दौरान रिया ने एक्टर को पीछे से टाइट हग किया हुआ है। वीडियो में सुशांत स्माइल दें रहे है। इस वीडियो के साथ रिया ने लाल रंग का हार्ट बनाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

हालाँकि रिया का यह वीडियो शेयर करना सुशांत के फैंस को रास नहीं आया और वीडियो शेयर होते ही उन्होंने रिया को निशाने पर ले लिया। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा कि आपो सुशांत का वीडियो शेयर करने का कोई हक़ नहीं हैं। इसी तरह एक यूजर्स ने यहाँ तक कह दिया कि आज ‘एंटी नेपोटिज्म डे’ हैं। एक फैन का रिएक्शन था कि ‘देख रहा है बिनोद।।। डेथ एनिवर्सरी कैसे सेलिब्रेट किया जा रहा है’। इस तरह रिया के वीडियो पर सुशांत के चाहने वालों ने अपनी जमकर नाराजगी जाहिर की।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button