राजनीतीराज्य समाचार

जोगी के कहने से भाजपा में गए रामदयाल :बघेल

जाने वाली है भाजपा की सत्ता

Spread the love

बिलासपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि उन्होंने जोगी के कहने से कांग्रेस ज्वाइन की और जोगी के कहने से ही कांग्रेसी छोड़ कर भाजपा में चले गए। बघेल ने कहा कि 2003 की पुनरावृत्ति हो रही है। उस समय भी दल बदल हुआ था और अभी भी दल बदल हो रहा है ।उस समय जग्गी हत्याकांड हुआ था इस समय रिंकु खनूजा की हत्या हुई है ।जनता यह सब देख रही है। बघेल ने कहा कि रामदयाल के जाने का मतलब है कि भाजपा 2018 में जाने वाली है ।पालीताना खार सीट पर गोंगपा से समझौता को लेकर नाराजगी के उइके के आरोप पर उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हमारे कार्यकारी अध्यक्ष की सीट नहीं दे सकते ।इसलिए इस आरोप का कोई मतलब नहीं है। श्री बघेल ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। घोषणा आलाकमान द्वारा की जाएगी। जोगी कांग्रेस और बसपा की सभा में उमड़ी भारी भीड़ को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मायावती के कार्यक्रम में हमेशा भीड़ रहती है ।पूरे प्रदेश से भीड़ इकट्ठा की जाती है। इसका चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गोंडवाना से अभी बातचीत चल रही है ।कोई निर्णय नहीं हुआ है उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर आ रहे हैं। वह यहां बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button