राज्य समाचार

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव DKS में भर्ती, ऑपरेशन की तैयारी

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पेट की मांसपेशी से जुड़ी समस्या के इलाज के लिए DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, और उनका ऑपरेशन जल्द किया जाएगा। इससे पहले उन्हें मेडिकल फिटनेस जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां सभी जरूरी जांचें पूरी की गईं।

17 अगस्त से जेल में बंद
देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था और तभी से वे न्यायिक रिमांड पर हैं। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद विधायक के मामले में पुलिस का कहना है कि मोबाइल डिवाइस जमा नहीं होने से केस की प्रगति में देरी हो रही है। दूसरी ओर, देवेंद्र के वकील का दावा है कि मोबाइल पुलिस को सौंपा गया था और जांच के बाद लौटाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हिंसा भड़काने का आरोप
बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में उन्हें चार बार नोटिस भेजा था, लेकिन यादव ने बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया। तीसरी बार नोटिस मिलने पर उन्होंने बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी।

पुलिस के पास सबूत और गवाह
बलौदाबाजार पुलिस के अनुसार, देवेंद्र यादव के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह हैं। पुलिस का दावा है कि उनके पास वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान मौजूद हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

तीन मामलों की जांच जारी
बलौदाबाजार हिंसा के अलावा, देवेंद्र यादव के खिलाफ कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की जांच भी चल रही है। भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें बयान के लिए बुलाया था, लेकिन विधायक ने थाने में जाकर फिर से बयान दर्ज कराने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ के लिए पुलिस उनके कार्यालय में संपर्क कर सकती है।

अस्पताल में ऑपरेशन की तैयारी
DKS अस्पताल में उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। अंबेडकर अस्पताल से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट मिलने के बाद, मेडिसिन विभाग की मंजूरी से उनका ऑपरेशन होगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button