June 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुड़ापार, नवधा चौक क्षेत्र में नशेड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, जन चौपाल में दी समझाइशमुख्यमंत्री ने किया मंत्रालय के नवीन सभागार का लोकार्पणलखमा के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश कियाखूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है: मुख्यमंत्री सायचोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला: 3 जवान घायल, 4 आरोपी गिरफ्तारकोरबा में बंशीलाल महतो की जयंती पर सेवाभाव का सैलाब! कहीं वृक्षारोपण, कहीं फल वितरण — हर मोहल्ले-गांव में गूंजा डॉ. महतो का नामसंविदा पद पर भर्ती आवेदन 7 जुलाई तकछत्तीसगढ़ के पुरखा से युवा पीढ़ी ले सीख, छत्तीसगढ़ी साहित्य को मिलेगा मान : सावराज्यपाल ने मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएंकुल्हाड़ी से एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित तीन के घर पहुंची पुलिस

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

28.11.22| चारामा में ब्रह्मानंद नेताम के घर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस को भाजपा नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले टीम ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर दबिश दी। लेकिन वो घर पर नहीं मिले। उनकी मां के मुताबिक दीपांकर पिछले 5 दिनों से घर पर नहीं है।

गैंगरेप के एक और आरोपी नरेश सोनी के चारामा स्थित घर पर झारखंड पुलिस ने दबिश दी है। टीम यहां तलाशी ले रही है। चारामा में ही ब्रह्मानंद नेताम का भी घर है। यहां से टीम कागजी कार्रवाई के बाद ब्रह्मानंद नेताम के घर दबिश दे सकती है।

टीम ने आरक्षक केशव सिन्हा के घर में भी दबिश दी लेकिन वो नहीं मिला। झारखंड पुलिस अब तक तीन लोगों के घर जा चुकी है। आरक्षक का नाम सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी को पहले ही निलंबित कर चुकी है। चारामा के नजदीक ही केशव सिन्हा का घर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस पूरे मामले में कांग्रेस पर षड्‌यंत्र कर ब्रह्मानंद को फंसाने का आरोप लगाया है। साव बोले कि स्क्रूटनी के दिन कांग्रेस ने आपत्ति नहीं की। उपचुनाव में हार होती देख कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने का साजिश रचा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी हर षड्यंत्र के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी। 5 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भानुप्रतापपुर की जनता अपने बेटे ब्रह्मानंद के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाए गए नेताम को तलाशते झारखंड की जमशेदपुर पुलिस की टीम कांकेर से चारामा पहुंची है। दरअसल चुनाव में नामांकन की समय-सीमा खत्म होने के बाद ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगे। बताया गया, 15 मई 2019 को झारखंड के जमशेदपुर में दर्ज एफआईआर की जांच में नेताम का नाम आ रहा है। यह एक 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार में धकेलने का अपराध है।

इस मामले में पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो छत्तीसगढ़ के भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद जो चालान पेश हुआ। इसकी जांच रिपोर्ट में चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम और दीपांकर सिन्हा का नाम भी शामिल है। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अब भी जारी है। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले में आरोपी दीपांकर सिन्हा भी भाजयुमो का जिला कोषाध्यक्ष है। कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है।

इस मामले में रायपुर पुलिस के एक सिपाही की भी मिलीभगत सामने आई है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सिपाही केशवराम सिन्हा को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है, यह सिपाही भी कांकेर के चारामा का ही रहने वाला है। पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम भी चारामा के हैं। बताया जा रहा है, उस अपराध की चार्जशीट में इस सिपाही का भी नाम है। उसके मुताबिक सिपाही भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अपराध में सहायक रहा है।

रायपुर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ सिपाही के निलंबन के साथ एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले की जांच महिला सेल को सौंपी थी। एसएसपी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच के लिए बनी विशेष यूनिट-IUCAW की डिप्टी एसपी को मामले की जांच का आदेश दिया था। बताया जा रहा है, यह यूनिट भी मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और उसे देह व्यापार में धकेलने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए था। उन्होंने सबूतों के साथ ये बात मीडिया के सामने रखी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close