राज्य समाचार

अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा हिरन की मौत

कांकेर । जिले के पखांजुर अंतर्गत कापसी वन परिक्षेत्र में आने वाले महला के पास एक अज्ञात वाहन ने एक मादा हिरन को ठोकर मार फरार हो गया, इस घटना में मादा हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जहाँ विभाग के द्वारा हिरण के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गई।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि कापसी वन परिक्षेत्र के महला के पास सुबह एक मादा हिरण का शव देखा गया, ग्रामीणों का कहना था कि रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी जब वे जंगल लकड़ी बीनने के लिए जा रहे थे तो सड़क पर मादा हिरण का शव देखा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों ने बिना देर किये इसकी जानकारी वन विभाग के आला अधिकारियों को दी, अधिकारियों ने बताया कि मादा हिरण सड़क पर निकलने के कारण अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा, जिससे कि हिरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया होगा, फिलहाल शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button